बिना नंबर और कागजात बाइक चलाना पड़ा महंगा, पुलिस ने इम्पाउंड कर ठोका भारी जुर्माना...

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 07:18 PM (IST)

जुलाना (विजेंद्र): जुलाना कस्बे में ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों के प्रति सख्त नजर आ रही है। इसी के तहत आज जुलाना कस्बे में चौक चौराहों पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन वाहनों के पुलिस द्वारा चालान किए गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार को जब पुलिस द्वारा वाहनों को चैक किया जा रहा था तो उसी समय एक बुलेट बाइक को पुलिस ने रुकवाया। जब चैक किया तो नम्बर प्लेट पर नम्बर भी नहीं लिखा हुआ था। जब बाइक चला रहे युवक से डॉक्यूमेंट दिखाने को कहा तो वह कोई डॉक्यूमेंट नही दिखा सका। जिस पर पुलिस ने बाइक को इम्पाउंड कर उसका 23,500 रुपये का चालान किया।

PunjabKesari

यातायात अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया को जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के आदेशानुसार वाहनों को चेक किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई होती रहेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static