किसानों के लिए कांग्रेस का ''हक मांगो अभियान'', समर्थन देने पहुंचे सुरजेवाला

6/15/2017 5:44:42 PM

जींद(विजेंदर कुमार):आज जींद में रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में किसानों के लिए कांग्रेस ने हक मांगों अभियान की शुरुआत की अौर एक दिन का धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन अब पूरे देश में शुरू किया जाएगा। भाजपा ने देश को दोनों हाथों से लूटा है इसलिए अब भाजपा के खिलाफ पूरे देश में आवाज उठाई जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा में कांग्रेस के अलग-अलग प्रदर्शन पर भी उन्होंने सफाई दी और कहा की पूरे देश में कहीं अरुण यादव, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, भूपेंद्र हुड्डा तो कहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रदर्शन कर रहे हैं। 

सुरजेवाला ने कहा कि सब मिलकर एक ऐसा बलबला तैयार करेंगे जो सम्पूर्ण ताकत बनकर किसानों की आवाज बनकर उभरेगा। ये कांग्रेस के लिए सत्ता का रास्ता नहीं है बल्कि ये तो कांग्रेस का किसानों के लिए आवाज उठाने का मामला है। उन्होंने इस मौके पर इनेलो और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जींद की ये वही धरती है जहां ओमप्रकाश चौटाला और भाजपा की सरकार ने सत्ता के नशे में चूर होकर कंडेला गोली काण्ड में किसानों की ह्त्या कराई थी। उसके बाद कभी इनेलो की सरकार नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा उस समय दर्जनों किसानों को पुलिस की गोलियों से भून दिया गया था। उस समय पूरे कंडेला गाव की दीवारें जैसे जनरल डायर ने गोलियां चलाई थी ठीक वैसे ही इनेलो और भाजपा सरकार की गोलियों से पूरे गाव की दीवार एक-एक आत्मा अौर एक-एक शरीर छलनी था।