हिसार की रितुल ने इंजिनियरिंग छोड़ी, अब सेना में बनेगीं अफसर, नेशनव लेवल की रह चुकी हैं एथलीट
punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 09:50 PM (IST)

डेस्क टीम : हरियाणा के हिसार की 22 वर्षीय रितुल दुहन NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की महिला बटालियन कैडेट कैप्टन बनेंगी। वह नेशनल लेवल की एथलीट और स्टेट लेवल की वाद-विवाद प्रतियोगी रही हैं। 2021 में NDA में लड़कियों का प्रवेश शुरू हुआ तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ सेना में जाने का फैसला लिया है। वे मई में ग्रेजुएट होंगी।
रितुल दुहन कहती हैं कि महिलाओं को NDA में शामिल करना एक ऐतिहासिक कदम था। 75 सालों तक यह एकेडमी केवल पुरुष कैडे्टस के लिए ही थी। इसलिए जब पहली बार महिला कैडेट आए, तो यह सभी के लिए एक नया अनुभव था। लेकिन धीरे-धीरे एकेडमी ने बदलाव कर महिला कैडेटों को मेनस्ट्रीम में पूरी तरह से शामिल कर लिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)