मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में 2 बहनों की दर्दनाक मौत

9/26/2017 12:57:35 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह):यमुनानगर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसके चलते एक डम्पर की चपेट में आने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। दरअसल, यमुनानगर के फतेहगढ़ की रहने वाली किरण की 3 दिसम्बर को शादी होनी थी, जिससे घर में तैयारी चल रही थी। आज किरण उसकी छोटी बहन दिव्या अपनी चाची के साथ बाजार में ब्यूटी पार्लर बुक करने व समान खरीदने जा रही थी। तभी मटका चौक के पास पीछे से आ रहे डम्पर ने उन्हें टक्कर मारा दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी बहन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घायल चाची को पी.जी.आई. रैफर किया गया है। जैसे ही दोनों बहनों की मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर की खुशियां मातम में बदल गई। 

लड़की के चाचा ने बताया कि दिन में ओवरलोडिंग बंद है। उसके बाद भी ओवरलोड डम्पर सारा दिन चलते हैं, जिससे पिछले कुछ दिनों में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी कोई इस जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।