दर्दनाक हादसा: पिकअप ने बाइक काे मारी टक्कर, मां-बेटे की माैत
6/12/2020 6:59:44 PM
करनाल (केसी आर्या): हरियाणा के करनाल जिला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्योंत गांव में पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार मां- बेटे की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हाे गई। जिसे उपचार के लिए कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं इस टक्कर के बाद चालक पिकअप काे छाेड़कर माैके से फरार हाे गया।
जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर बेटा, उसकी पत्नी, और उसकी मां काम के लिए अपने गांव शेखुपुरा से करनाल शहर के लिए निकले थे, लेकिन किसे मालूम था कि घर में वह नहीं उनकी अर्थी आएगी। दरअसल, सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार बेटा, उसकी पत्नी, और उसकी मां को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें बेटे और मां की मौके पर मौत हो गई। जबकि लड़के की पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।