दर्दनाक हादसा: साइकिल सवार शख्स को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, लोगों ने लगाया जाम

11/9/2020 5:45:25 PM

करनाल (केसी आर्या): हरियाणा के करनाल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा करनाल में मेरठ रोड सेक्टर 6 चौक पर हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने एक शख्स को कुचल दिया। जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया। जिसे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ने खुलवाया।



सोमवार को करनाल मेरठ रोड पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बिहार के रहने वाले 45 वर्षीय शख्स को कुचल दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही बिहार के रहने वाले लोग हादसे की जगह पहुंच गए और जाम लगा दिया। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाने वालों को समझाया। जिसके बाद लोगों ने जाम को खोला। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे डीएसपी राजीव ने कहा कि जल्द ही फरार चालक को पकड़ लिया जाएगा।

vinod kumar