बर्थ डे पार्टी मनाने मुरथल जा रहे थे चार दोस्त, काल बनी मौत ने दो लोगों को लगाया गले (Video)

10/6/2018 10:56:33 AM

सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा के सोनीपत जिले में शनिवार सुबह सवेरे ही रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई।



टक्कर लगने से कार गुलाटियां खाते हुए सड़क पर काफी दूर तक घिसटती हुई गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई।दरअसल, कार में सवार युवक जन्मदिन मनाने के लिए सोनीपत के मुरथल जा रहे थे। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर HR 26 BM 4337 है, जो गुरूग्राम के महेन्द्र कुमार से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

Shivam