Road Accident : तेज रफ्तार कार ने छीनी 2 जिंदगियां, ऑटो को टक्कर मारकर कार चालक फरार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 04:01 PM (IST)

कैथल (जयपाल) : कैथल के राजौंद क्षेत्र में एक नियंत्रित कार ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब सात-आठ व्यक्ति घायल हो गए। सभी ऑटो में सवार होकर गांव सेरधा से असंध में तूड़ी ढोने का काम करने के लिए गए थे। 

जानकारी के अनुसार जब वे रात को करीब 11 बजे वापस लौट रहे थे और राजौंद एरिया में प्रवेश किया तो कैथल राजौंद मार्ग पर अज्ञात कार ड्राइवर ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने घायल व्यक्तियों की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

अस्पताल में दाखिल प्रवीन व परिजन राजेश ने बताया कि वे गांव सेरधा के रहने वाले हैं और मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। इस समय वे असंध में तूड़ी ढुलाई का काम कर रहे थे। गांव से ऑटो लेकर सुबह असंध गए थे और रात को वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे राजौंद के नजदीक पहुंचे तो एक कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव सेरधा निवासी करीब 50 वर्षीय सुनील और 45 वर्षीय शमशेर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में गांव के ही बलकार (35), पवन (55), कुलदीप (36) , राजेश (42), नवाब सिंह (34),जॉनी (23) व प्रवीन (23) घायल हो गए। उन्होंने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static