Road Accident; ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस की भीषण टक्कर में युवक की मौत, शादी के 2 महीने बाद परिवार में मातम

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 03:04 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनुज (20) के रूप में हुई है। बताया जा कहा है कि अनुज अपने दोस्त के साथ कैथल के क्योड़क गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर तलहेड़ी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे-152 से होते हुए टीकरी गांव के पास पहुंचे थे तो अंबाला की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अनुज की मौत हो गई जबकि दोस्त को गंभीर चोटें आई। 

बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाला अनुज मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था। करीब दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक अनुज के शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचना दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static