Road Accident : नारनौल में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 01:44 PM (IST)

नारनौल : हरियाणा के नारनौल जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अमन शर्मा के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि अमन उसके साथ महेंद्रा फाइनेंस में सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव पोस्ट पर कार्यरत था। बीते 31 जुलाई को दोनों नांगल चौधरी से निजामपुर जा रहे थे। 

जैसे ही वे गांव लुजोता के पास एक पहुंचे तो ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन को रॉन्ग साइड ले गया। जिससे ट्रैक्टर सीधे अमन शर्मा की बाइक से टकरा गया। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की घटना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static