बारिश का कहर, यमुनानगर से कुरुक्षेत्र जाने वाला राज्य मार्ग पूरी तरह से बाधित

10/11/2018 6:26:15 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): प्रदेश में पड़ी तेज बारिश ने कहर बरपा कर रख दिया है, जिसमें शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा कर रख दी है। तेज बाऱिश व अांधी से राज्य मार्ग पर कई पेड़ गिर गए। जिसके चलते यमुनानगर से कुरूक्षेत्र की तरफ जाने वाला राज्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। इस कारण कई घंटों से यातायात पूरी तरह से ठप्प है। 



मार्गों के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि अब लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए भी जदोजहद करनी पड़ रही है। लोगों को गंतव्यों की तरफ पैदल सफर करना पड़ा।

 

Deepak Paul