हांसी में भीषण हादसा: Roadways Bus-Truck की टक्कर में 15 यात्री घायल... केबिन में बुरी तरह फंसा ट्रक चालक

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 08:44 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में भिवानी -जींद रोड पर रविवार शाम रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई। मुंढाल गांव के पास भिवानी से जींद जा रही हरियाणा रोडवेज बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं टक्कर के बाद ट्रक चालक बुरी तरह से केबिन में फंस गया। जिसके बाद जेसीबी की मदद से उसको बाहर निकल गया ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। 

PunjabKesari

घायलों में बास खुर्द निवासी राहुल, जींद के बीबीपुर निवासी प्रदीप, गांव बादशाहपुर का सतबीर, बीबीपुर जींद निवासी विक्रम, जींद के विकास नगर निवासी सुरेंद्र, भकलाना निवासी जिले सिंह, भकलाना निवासी पालेराम, मंगल, सिवानी बोलान निवासी जयप्रकाश, एमपी के रहने वाला रामगोपाल, पत्नी कुसुम और बेटी चाहत और धर्मखेड़ी निवासी मोहित शामिल हैं। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल व गंभीर रूप से घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

PunjabKesari

रात करीब 8 बजे भिवानी से जींद के लिए रवाना हुई रोडवेज बस मूंढाल फ्लाईओवर से लगभग 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सामान्य अस्पताल हांसी पहुंचाया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static