रोडवेज की बस ने महिला को बेरहमी से कुचला, अस्पताल में भर्ती (Video)

11/13/2018 10:16:39 AM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): बेहतर परिवहन सेवा को लेकर देश में नंबर एक पर रहने का दावा करने वाली हरियाणा रोडवेज का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते आज सुबह सवेरे फिर हरियाणा रोडवेज की एक बस में एक महिला को कुचल दिया। हादसे में घायल हुई महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे रोहतक रेफर कर दिया है।
 

दरअसल यह घटना रेवाड़ी बस अड्डा की है, जहां आज सुबह करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज की एक बस सवारिया लेकर तेज रफ्तार में बस अड्डे से निकल ही रही थी कि उसने गेट पर खड़ी एक महिला को कुचल दिया। लोगों ने घायल महिला को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 45 वर्षीय मामली नामक महिला नंगली बलिहार गांव की रहने वाली है।अब देखना होगा रोडवेज प्रशासन आरोपी ड्राइवर के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाता है।

Rakhi Yadav