बड़ी राहत: हरियाणा के इन जिलों में जल्द शुरू होगी रोडवेज बस सर्विस

4/27/2020 6:46:15 PM

चंडीगढ़ (धरणी ): हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन में छूट देते हुए 12 जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया है। इन जिलों में व्यापारिक व आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। वहीं इसके साथ इन जिलाें में जल्द ही रोडवेज बस सर्विस शुरू होगी। 

ग्रीन जाेन जिलाें में बस सेवा शुरु हाेने से लाेंगाें काे बड़ी राहत मिलेगी। राेडवेज की बसें चलने से लाेगाें काे अपने गंतव्य तक पहुंच के लिए परेशानियाें का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन बसाें मेें सफाई का पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ एहतियात के ताैर पर सभी बसाें काे सैनिटाइज किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 26 अप्रैल से 12 जिलों में दुकानें खुलने और आर्थिक गतिविधियां भी शुरू करने का ऐलान किया था। ये वही जिले हैं, जहां अब कोरोना मरीजों की संख्या जीरो हो गई हैँ। इसमें 9 जिले वो हैं, जो अब कोरोनामुक्त हो गए हैं, जबकि तीन जिले पहले ही कोरोना की सूची से बाहर हैं।

ग्रीन जोन के 12 जिले 
चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर।

Edited By

vinod kumar