रोडवेज कर्मचारियों ने अधिकारियों पर लगाए 50 लाख के घोटाले के अारोप(VIDEO)

11/8/2018 5:06:27 PM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): घेटाला, घोटाला, घोटाला इस शब्द को सुनकर अाप लोग थक गए होंगे। चाहे किसी भी सरकार की सत्ता अाए लेकिन ये शब्द साथ- साथ ही चलता अा रहा है। वहीं रोडवेज में स्क्रैप घोटाले का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि अब टिकिट, तेल और स्पेयर पार्ट्स घोटाले का नया मामला रोडवेज के रेवाड़ी डिपो से सामने आया है। इस बात का खुलासा कोई और नहीं बल्कि हड़ताल में शामिल रोडवेज के कर्मचारी ही कर रहे हैं। 

कर्मचारियों का अधिकारियों पर अारोप है कि हड़ताल पर जाने से पहले रिकॉर्ड में एक करोड़ 78 लाख 82 हजार की टिकिट छोड़ी थी जिसमें 32 लाख का गोलमाल मिला। वहीं जो कंडेक्टर व ड्राईवर हड़ताल में थे, उनके नाम से भी तेल जारी दिखाया गया है। ऐसे में करीब 20 लाख के तेल की हेराफेरी है। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स भी बेचे गये हैं

उनका आरोप है कि यह सारा खेल अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

वहीं रोडवेज महाप्रबंधक कर्मचारियों के इन आरोपों की पूरी तरह निराधार बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर किसी को कोई संशय है तो वह शिकायत करे, वे इसकी जांच कराएंगे।मगर कुछ भी हो, अब कर्मचारियों के इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, यब तो जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Deepak Paul