रोडवेज कर्मचारियों ने ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर किया धरना प्रदर्शन, कहा- सरकार ने उनके साथ किया भद्दा मजाक

5/29/2023 3:02:07 PM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : सरकार ने आनन फानन में रोडवेज कर्मचारियों की सहमति के बिना ही कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी लागू करके उनके साथ न केवल भद्दा मजाक किया है बल्कि उन्हें जबरन आंदोलन की राह पर धकेलने का काम किया है। 

बता दें कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने आज रेवाडी बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ दो घण्टे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि अगर सरकार ने जबरन थोपी गई इस ट्रांसफर पॉलिसी को जल्द ही रद्द नहीं किया तो सबसे पहले रेवाड़ी डिपो से चक्का जाम की शुरुआत होगी। उनका कहना है कि सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी के लिए एक पोर्टल जारी कर कर्मचारियों की सहमति के लिए हां या ना का ऑप्शन दिया लेकिन जो ट्रांसफर नहीं चाहते थे, उन्होंने ना के ऑप्शन पर क्लिक किया। इसके बावजूद उनकी भी ट्रांसफर कर दी गई जो उनके साथ भद्दा मजाक है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Content Writer

Manisha rana