गोहाना में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

10/22/2018 10:54:35 AM

गोहाना(सुनील जिंदल): 720 निजी परमिट रद्द किये जाने की मांग को लेकर गोहाना में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जब तब सरक़ार यह परमिट रद्द नहीं करती और गिरफ्तार किये गए हड़ताली कर्मचारी को नहीं छोड़ती। तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

गोहाना बस स्टेण्ड पर प्राइवेट बसों में भी बैठने की तो दूर खड़े होने तक की सीट यात्रियों को नहीं मिल रही। बसों की छत पर बैठने को मजबूर होकर यात्री सफर कर रहे है। उधर दूसरी और प्राइवेट बस चालक स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी बसों में नहीं बिठा रहे। 

इतना ही नहीं स्कूल कॉलिजों वाली दो लकड़ियों के साथ एक प्राइवेट बस चालक द्वारा बतमीजी किये जाने का भी मामला सामने आया है। लड़कियों ने प्राइवेट बस चालक के खिलाफ गोहाना बस स्टेण्ड में पहुंच कर पुलिस में शिकायत दी है। सभी विभागों के कर्मचारी भी पहले से ही अपना समर्थन रोडवेज कर्मचारियों को दे चुके है। 

कल चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज की हड़ताल को लेकर रोडवेज विभाग के अधिकारियों व ताल मेल कमेटी के साथ हुई बातचीत विफल रहने के बाद रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रही। गोहाना बस स्टैण्ड पर हड़ताल का असर देखने को मिला।   
 
 


 

Rakhi Yadav