रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ सकते हैं हालात, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

6/4/2017 2:11:04 PM

गोहाना (सुनील जिंदल):प्राइवेट परमिट पॉलिसी के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने कल से प्रदेश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। ऑल हरियाणा कर्मचारी के प्रदेश संगठन मंत्री व गोहाना सब डिपो प्रधान अशोक खोखर ने बताया कि आज सभी कर्मचारियों यूनियन के पदा अधिकारियो की मीटिंग की गई। जिसमें सभी कर्मचारियों ने प्राइवेट परमिट पॉलिसी के विरोध में आज रात 12 बजे से प्रदेश भर में रोडवेज का चक्का जाम कने का ऐलान किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 13 अप्रैल के साथ जो फैसला हुआ था उसे तुरंत सरकार लागू करे और विभाग में जो पद खाली पड़े है उनकी भर्ती की जाए।

नई बसें चलाने पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकार बार-बार अपना वादा तोड़ रही है, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। इस के इलावा ऑल हरियाणा कर्मचारी के प्रदेश संगठन मंत्री व गोहाना सब डिपो प्रधान अशोक खोखर ने बताया कि अपनी मागों को लेकर आने वाली 18 जून को मतलोड़ा में परिवहन मंत्री के आवास का किया घेराव किया जाएगा और 9 जुलाई को करनाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।