सिरसा में रोडवेज कर्मचारियों ने फिर किया चक्का जाम, यात्री परेशान

5/28/2017 11:56:18 AM

सिरसा (सतनाम सिंह):सिरसा डिप्पो के कर्मचारियों ने आज फिर से सरकार की प्राइवेट पॉलिसी 2016-17 के विरोध में चक्का जाम कर दिया है। कर्मचारियों ने सरकार व जिला प्रशासन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि जबतक सरकार इस पॉलिसी को पूरी तरह रद्द नहीं करती उनका विरोध जारी रहेगा। वही अचानक हुए इस चक्का जाम से यात्री काफी परेशान नजर आए।

कर्मचारी नेता राम कुमार चुरनिया ने बताया कि 2 दिन पहले जिला प्रशासन ने उन्हें आश्वाशन दिया था कि प्राइवेट पॉलिसी 2016-17 सरकार और कोर्ट ने रद्द कर दी है, लेकिन आज सिरसा भी उसी पॉलिसी के तहत प्राइवेट बसे चलाई गईं जिसके विरोध में उन्होंने जिला डिप्पो का चक्का जाम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कही भी इस पॉलिसी के तहत बसे नहीं चल रहीं लेकिन सिरसा में चलाई जा रही है, जिसका वे विरोध करेंगे। 

वहीं, कर्मचारी मदन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन बार-बार वायदा कर मुकर कर कर्मचारियों को आम जनता के बीच बदनाम करने कोशिश कर रहा है और सरकार रोडवेज को निजीकरण की तरफ लेकर जाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी किसी भी कीमत पर रोडवेज का निजीकरण नहीं देंगे चाहे उसके लिए कोई भी  कुर्बानी क्यो न देनी पड़े।