रोडवेज कर्मियों का हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
3/4/2022 2:12:31 PM
रोहतक(दीपक): हरियाणा सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने 2 घंटे के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं अब हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया कि 13 मार्च को मुख्यमंत्री आवास करनाल में घेराव किया जाएगा इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आगामी 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी भी बढ़ चढ़कर भाग लेगा। रोडवेज कर्मचारियों ने रोहतक में भी 2 घंटे का धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन की बहाली रोडवेज बस वीडियो में दस बसों को शामिल करना , रोडवेज में 2016 से लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, बकाया बोनस देना, नई भर्तियां करना अन्य मांगों के साथ शामिल है।
इस दौरान रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के बैनर तले सभी रोडवेज यूनियन एकजुट होकर सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी और मांगों को लेकर 2 घंटे का प्रदेशभर के सभी बस डिपो पर धरना प्रदर्शन है रोहतक में भी रोडवेज कर्मचारियों ने 2 घंटे का धरना प्रदर्शन किया है। हमारी प्रमुख मांग हरियाणा रोडवेज की बेड़े में नई दस हजार बसों को शामिल करना, पुरानी पेंशन की बहाली जिस तरह से सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वायदा किया था किस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी वही राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी है हमारी मांग है कि हरियाणा सरकार भी जल्द से जल्द कर्मचारियों की ये लंबित मांग जल्द पूरा करें। वहीं सरकार से मांग है कि 2016 से लगे कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का किया जाए बकाया बोनस एलटीसी वह मेडिकल क्लेम सुविधा प्रदान की जाए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)