चौरासी कोस की परिक्रमा करने आई दक्षिणी महिला से लूटपाट

4/4/2019 6:36:50 PM

होडल(हरिओम): होडल में ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करने आई दक्षिण भारत के राज्य उड़ीसा की एक महिला से बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश महिला का पर्स छीनकर ले गए, जिसमें महिला के हवाई टिकट सहित 10 हजार तक की नकदी व अन्य कीमती सामान था। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, उड़ीसा की महिला से होडल थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दो बाईक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि वह करीब सौ महिला व पुरुषों के साथ ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा के लिए आई हुई थी, जो अग्रवाल धर्मशाला में रुके हुए थे। वृहस्पतिवार की सुबह अपनी परिक्रमा के लिए सबके साथ निकली ही थी दो बाईक सवार बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए।

वहीं घटना के बाद महिला ने निकट पुलिस थाना में जाकर सूचना दी, लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुके थे। महिला कान्ति बाई महनता ने बताया कि पर्स में करीब 10 हजार नगदी व एटीम कार्ड, के्रडिट कार्ड व हवाई जहाज की टिकटों के साथ और भी कागजात थे। होडल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivam