लूट गिरोह का पर्दाफाश : 2 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

4/18/2019 12:18:11 PM

गोहाना (अरोड़ा): सदर थाना पुलिस ने लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में 3 सगे भाई हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से चार आरोपियों का 2 दिन का रिमांड मंजूर हुआ। आरोपी महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरोह रोहतक, पानीपत, जींद व करनाल जिलों में सक्रिय था। पुलिस ने आरोपियों से एक सैंट्रो कार भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान पानीपत जिले में गांव दरियापुर निवासी कुलविंद्र, लखविंद्र और गुरप्रीत, जींद जिले में गांव अंटा निवासी मुनीम, गांव करसिंधु निवासी महिला मोमीना व करनाल के गांव फूसगढ़ की शकुंतला के रुप में हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिलाएं सड़क किनारे खड़े होकर राहगीरों से लिफ्ट मांग लेती थी और बाद में उनके साथी भी मौके पर पहुंच जाते।

आरोपी लोगों को महिलाओं से छेड़छाड़ का भय दिखाकर लूटपाट करते थे। आरोपियों ने गोहाना क्षेत्र में बीते 29 मार्च को रोहतक के गांव घिलौड़ कलां निवासी रणधीर से लूटपाट की थी। सदर थाना प्रभारी संदीप अहलावत ने बताया कि एस.आई. कप्तान सिंह की टीम खरखौदा रोड पर गश्त कर ही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि कई व्यक्ति सैंट्रो कार में लूट करने की फिराक में घूम रहे हैं, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दबिश देकर उन्हें काबू करके पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों ने लूटपाट व अन्य घटनाओं का पटाक्षेप किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुलविंद्र लूट, चोरी, स्नेङ्क्षचग सहित करीब 70 घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। लखविंद्र करीब 18 घटनाओं और मुनीम करीब 12 घटनाओं में शामिल रह चुका है। 

Shivam