दुष्कर्म करने बदमाश घर में जबरन घुसा, महिला ने लिखी प्रधानमंत्री को चिट्ठी

10/22/2017 9:00:26 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): फरीदाबाद से एक महिला ने लगाई प्रधान मंत्री मोदी से न्याय की गुहार लगाई है।मामला फरीदाबाद के राजू नगर इलाके का है जहाँ एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास में बदमाश उसके घर में गया। विरोध करने पर परिवार वालों के साथ मारपीट भी की है। महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखते हुए। जिसमें उसे न्याय न मिलने पर अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, राजू नगर इलाके का जहाँ दीवाली की रात एक महिला के घर में इलाके का एक बदमाश घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके कपडे फाड़ कर निर्वस्त्र कर दिया। शोर सुनकर उसका पति उसे बचाने पहुंचा तो उसने महिला के पति की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं अपनों के साथ बदतमीजी होते देख उसकी बेटी भी उन्हें बचाने दौड़ी लेकिन आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। जैसे तैसे उन्होंने अपने आप को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई । घटना के बाद उन्होंने 100 नम्बर पर फोन किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।

महिला का आरोप है की पुलिस ने बिना उसके बयान लिए आरोपी युवक को रात में ही छोड़ दिया। और अब वह बदमाश छूटने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही यह रही कि पीड़ित महिला का मेडिकल भी नही करवाया गया। पीड़ित महिला अपने पति के साथ खुद सिविल अस्पताल बादशाह खान में अपने खर्चे पर अपना और अपने पति का मेडिकल करवाया।

घटना की सूचना पा कर भाजपा विधायक सीमा त्रिखा और मीडिया की टीम अस्पताल पहुँची और महिला से बात की। महिला ने रो-रो कर विधायक सीमा त्रिखा को अपना आप बीती बताई। पीड़िता की आप बीती सुन सीमा त्रिखा ने तुरन्त एसएचओ को फोन कर मामले में संज्ञान लेने के आदेश दिए और कहा की बीजेपी सरकार में महिलाओं का तिरष्कार सहन नहीं किया जाएगा।