WhatsApp Call पर ''मौत'' की धमकी: रोहित गोदारा गैंग ने गोशाला संचालक और फाइनेंसर से मांगी रंगदारी

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 11:41 AM (IST)

झज्जर: जिले में गैंगस्टरों का दखल लगातार बढ़ता जा रहा है। रोहित गोदारा गैंग की ओर से गोशाला संचालक सुनील निमाणा से 20 करोड़ रुपये और डीघल के फाइनेंसर सतीश से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस को शिकायत दी गई है।

गुरुग्राम रोड पर स्थित गोशाला के संचालक सुनील निमाणा को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा का गुर्गा बताया और 20 करोड़ रुपये रंगदारी देने की मांग की। सुनील ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।, दूसरी ओर फाइनेंसर डीघल निवासी सतीश उर्फ कुकु ने भी एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस को दी है। उनसे भी रोहित गोदारा गैंग के नाम से व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। सतीश की शिकायत पर दुजाना थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।


 गैंगस्टरों से लगातार मिल रही धमकियों के कारण शहर के कारोबारी दहशत में हैं। उनको अपनी, परिवार और कारोबार की सुरक्षा की चिंता सता रही है। पिछले एक साल में शहर के करीब 10 लोगों को गैंगस्टरों से धमकियां मिल चुकी हैं। ज्यादातर मामलों में रोहित गोदारा गैंग की ओर से धमकी की शिकायतें आई हैं। कुछ मामलों में भाऊ गैंग की ओर से भी रंगदारी मांगी गई है।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static