Rohtak: दीवाली पर रेहड़ी लगाने को लेकर पुलिस व दुकानदारों के बीच हुई नोक-झौंक

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 04:09 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : दिवाली का त्यौहार है और ऐसे में बाजार सजने लगे। जिसके चलते व्यापारियों ने भी दुकानों के बाहर त्योहार के चलते रेहड़ी लगना शुरु कर दिया। जिसकी वजह से बाजारों में ज्यादा भीड़ बढ़ रही है और आने जाने वाले लोगों तथा दुपहिया वाहनों के लिए दिक्कत खड़ी होनी शुरु हो गई है। इस दिक्कत को देखते हुए पुलिस ने भी अपना मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने बाजारों में अनाउंसमेंट कर रेहड़ी हटाने की चेतावनी दी। जिसके चलते व्यापारियों में काफी गुस्सा है और पुलिस के इस फैसले के विरोध में बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस और व्यापारियों के बीच कुछ नोक-झोंक भी हुई। 

आखिर व्यापारी संगठन जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और गुहार लगाई की त्यौहार के सीजन पर 4-5 दिन के लिए रेहड़ी लगाने की अनुमति दी जाए। पुलिस और व्यापारियों के बीच सहमति बन गई है। अब दुकानों के आगे 3 से 4 फीट एरिया में रेहड़ी लगाने की अनुमति दे दी गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static