पति-पत्नी की हत्या, 7 साल पहले की थी दोनों ने लव मैरिज

2/13/2019 1:11:03 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक के नया पडाव राम  नगर मेें देर रात पति-पत्नी की अज्ञात ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। हालांकि हत्यारा कौन है इस  बात कर खुलासा नहीं हुआ। फिल्हाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पीजी ई में  पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।



पडोस की रहने वाली महिला ने बताया वह रोजाना मंदिर जाती है, इललिए सुबह मंदिर जाने लिए घर से निकली तो उसने देखा कि मृतक के घर अवारा कुत्ते घिसे थे। जब उसके आवाज लगाने के बाद कोई बाहर नहीं आया तो उसने अंदर जाकर देखा तो मृतक सोनिया खून से लथपथ फर्श  पर पड़ी हुई थी और उसका पति सोनू अंदर पडा था।



सुबह लगभग 5 बजे के  करीब एसएचओ शिवाजी कालोनी को सूचना मिली थी कि नया पडाव राम  नगर में मर्डर हुआ है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पाया कि दोनों पति-पत्नी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस आस पास  के घरों में लगे सीसीटीवी की जांच करने में लगी है।

Deepak Paul