अमृतपाल मामले को लेकर अलर्ट पर रोहतक रेंज, IG व SP समेत पूरा पुलिस महकमा सड़कों पर उतरा

3/20/2023 4:10:45 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : पंजाब में चल रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के मामले को लेकर पड़ोसी राज्य हरियाणा भी हाई  अलर्ट पर है। रोहतक रेंज में पुलिस ने सभी जिलों में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान रेंज के आईजी ने खुद फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा  लिया।    

रोहतक रेंज के नवनियुक्त आईजी राकेश आर्य और एसपी के साथ सभी राजपत्रित  अधिकारी  और  थाना  चौकी इंचार्ज सड़कों  पर नाके संभातले दिखे। रोहतक जिले में  लगभग 70 जगह नाकेबंदी की गयी। आईजी राकेश आर्य की मानें  तो पड़ोसी राज्य में चल रही गतिविधियों के  मद्देनजर रोहतक रेंज में पुलिस मुस्तैद है। आईजी ने खुद शहर में नाके लगवाकर शहर की सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था का  जायजा लिया। जिन नाकों पर कुछ  कमी दिखी वहां  पुलिस की मुस्तैदी और  बढ़ाई गयी है।

वहीं देखा जाए तो रोहतक में अपराधों का ग्राफ आये दिन बढ़ रहा है। बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी आसानी से  शहर से  फरार हो  जाते हैं। रोहतक शहर से 6 जिलों की सीमाएं लगती हैं जिसके  साथ ही जिले के 6 मुख्य एग्जिट पॉइंट है।  जहां सही  से नाकाबंदी ना होने के कारण अपराधी आसानी से शहर से निकल जाते  हैं। ऐसा ही कुछ बीते साल हुई ढाई करोड़ की लूट की घटना में भी देखा गया  था। जहां दो बदमाश दिन दहाड़े इतनी बड़ी डकैती को  अंजाम देकर पुलिस की आँखों से ओझल हो गए थे  और आज तक  पुलिस उनका  सुराग नहीं लगा पायी।

ऐसे ही अपराधों पर जल्द करवाई के लिए सीलिंग प्लान तैयार किया गया है। भविष्य के लिए सभी अधिकारियों के  अधिकार क्षेत्र निश्चित कर किसी भी बड़े  अपराध होने के  दृष्टि में  सभी अधिकारी  अपने-अपने क्षेत्र में  जल्द से जल्द पहुँच कर नाके लगा कर जिले से  लगती सभी सीमाओं  को सील करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अपराधी  शहर से ना भाग पाएं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Content Editor

Mohammad Kumail