अब जाकर रोहतक वासियों ने ली चैन की सांस, AQI 88 दर्ज

6/22/2018 11:50:53 AM

रोहतक:  काफी दिनों से धूल, तूफान से सांस की दिक्कत का सामना करते आ रहे रोहतक वासियों को आखिरकार चैन मिल ही गया। यहां बारिश के बाद आज AQI 88 दर्ज किया गया है। जिसके बाद लोग खुली शुद्ध हवा का आनंद ले पा रहे है। बच्चे और बुजुर्गों के चेहरे भी खिले-खिले नजर आ रहे है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 25 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद मौसम और भी अच्छा हो जाएगा। 
 

Rakhi Yadav