हरियाणा के छोरे का कमाल, दूसरी बार एलब्रुस की चोटी पर फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 10:58 AM (IST)

हिसार: हिसार के गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी ने विंटर व समर सीजन में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एलबु्रस को फतेह कर पहले भारतीय पर्वतारोही का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं इसके साथ उन्होंने विंटर सीजन में इस चोटी पर जाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। 

विंटर सीजन में अभी तक कोई भारतीय पर्वतारोही इस चोटी पर नहीं पहुंचा है। रोहताश ने एक फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि रोहताश इस चोटी को पहले समर सीजन में फतेह कर चुके हैं और इस बार वे यहां पर 24 घंटे रुकने का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में थे लेकिन रोहताश के साथ गए गाइड की हालत खराब होने के चलते उन्होंने उसकी जान बचाई।

रोहताश खिलेरी ने बतायाा कि मैंने एलब्रुस चोटी की चढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत की थी। दो बार वीजा रिजेक्ट होने के बाद तीसरी बार में लगा। इसके बाद गाइड के साथ 24 जनवरी को सुबह तीन बजे मंजिल की ओर बढ़ा। 4000 मीटर तक पहुंच गए पर तेज हवा की वजह से वापस लौटे। अगले दिन दोबारा 4800 मीटर पर गया फिर वापस लौटा। तीसरी बार एक फरवरी को फिर में गाइड के साथ चढ़ाई शुरू की, अब स्नोफॉल से हम रास्ता भटक गए, 3 घंटे तक माउंटेन के ऊपर घूमते रहे। इसके बाद गाइड को हाइट में दिक्कत होनी शुरू हो गई और वह चलते-चलते गिर गया। रात के 2:00 बजे से निकले हुए हम दोपहर के 1:30 बजे एलब्रुस के शिखर पर पहुंचे। गाइड की तबियत और बिगड़ी तो लगा रिकॉर्ड से ज्यादा इसे बचाना जरूरी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static