बारिश में गिरी मकान की छत, दबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत

7/24/2022 8:38:12 PM

जींद: हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बरसात के चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं कई जगह लोगों को बारिश के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। जींद जिले के गांव रधाना में भी बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई, जिसके नीचे दबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

 

खाना खाकर सो रही थी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला

जानकारी के अनुसार गांव रधाना में लगातार हो रही बारिश से एक मकान की छत गिर गई। जिस वक्त मकान की छत गिरी तब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर में ही मौजूद थी। महिला रात को खाना खाने के बाद सोई हुई थी। हादसे के बाद महिला को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि ज्यादा बारिश होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha