फर्जी कागजात तैयार कर किसान से ठगे 11 लाख रूपए, आढ़ती पिता-पुत्र सहित 4 आरोपी काबू

10/22/2020 3:24:11 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद की सिटी थाना पुलिस ने एक किसान से धोखाधड़ी करके उसके खाते से फसल के 11 लाख रुपए से अधिक राशि निकालने के आरोप में आढ़ती पिता-पुत्र और खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव सालमखेड़ा निवासी किसान हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि अनाजमंडी के आढ़ती धर्मेंद्र व अमित ने खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक प्रमोद कुमार और विभाग में ही तैनात क्लर्क विकास की मदद से फर्जी कागजात तैयार करके उसके खाते से 11 लाख रुपए से अधिक की राशि निकाल ली।



किसान ने आरोप लगाया कि अनाज मंडी के व्यापारी के यहां उसका फसल लेनदेन और पैसे का लेनदेन को लेकर आढ़त चल रही थी। कुछ समय पहले फसल के पैसे बैंक खाते में प्राप्त हुए थे और इन लोगों ने फर्जीवाड़ा करके 11 लाख से अधिक रुपए की राशि उसके खाते से निकाल ली। डीएसपी ने बताया कि अनाजमंडी के व्यापारी के नियंत्रक सहित खाद्य आपूर्ति विभाग तत्कालीन नियंत्रक प्रमोद कुमार व क्लर्क विकास के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

Isha