सार्वजनिक स्थानों पर बंद की जाएं RSS की शाखाएं: शर्मा

5/10/2018 10:56:04 AM

चंडीगढ़(बंसल): कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़े जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आर.एस.एस. की शाखाएं बंद होनी चाहिएं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में पूर्व मंत्री आफताब अहमद और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि देश में खुले तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाने वाली शाखाओं को बंद करवाने के लिए कांग्रेस जल्द अदालत का सहारा लेगी। 

कुलदीप शर्मा ने कहा कि आर.एस.एस. की विचारधारा जोडऩे की नहीं बल्कि तोडऩे की है। गांधी का कत्ल होने की वजह भी आर.एस.एस. की विचारधारा ही है। आर.एस.एस. का काम अफवाहें फैलाना तथा दंगे करवाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री का बयान मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत करने तथा उन्हें उकसाने वाला है। 

Deepak Paul