RTI ने खोली खट्टर की पोल, 30 माह में महज 14 फीसदी घोषणाएं पूरी
3/31/2017 8:01:16 PM
चंडीगढ़ (संघी):विकास का दम भरने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों की पोल RTI के जवाब ने खोल दी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे हरियाणा में विकास के लिए गत 15 फरवरी तक कुल 3545 घोषणाएं की थी। लेकिन इनमें से महज 499 घोषणाएं (मात्र 14 प्रतिशत) ही अढ़ाई साल में पूरी हो सकी हैं।
ज्ञात हुआ है कि प्रदेश की अफसरशाही मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अनेक प्रकार की अनावश्यक आपत्तियां लगाकर उन्हें पूरा नहीं होने दे रही। मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन व प्रवक्ता बनवारी लाल सैनी ने बताया कि उन्हें आर.टी.आई. से सी.एम. घोषणाओं की स्थिति मालूम हुई है। सी.एम. द्वारा की गई 3545 घोषणाओं में से 2140 (61 प्रतिशत) पर अढ़ाई साल बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। जबकि 15 घोषणाओं को स्थगित कर दिया व 50 घोषणाओं के बारे में कहा गया कि इन पर अमल संभव नहीं।
प्रदेश के राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा देने वाले गुरुग्राम के साथ भी सरकार का रवैया बेहद उदासीन रहा है। सी.एम. ने अक्तूबर 2014 से फरवरी 2017 तक गुरुग्राम के लिए 104 घोषणाएं की हैं लेकिन इनमें से महज 13 घोषणाएं ही पूरी हो सकी हैं। 104 में से 55 घोषणाओं पर काम शुरू तक नहीं किया गया है। एक घोषणा को स्थगित कर दिया व 2 घोषणाओं का संभव नहीं होना बताया गया है। सी.एम. घोषणाओं पर अमल होने के मामले में रेवाड़ी जिला अन्य जिलों की अपेक्षा कुछ आगे रहा है। रेवाड़ी के लिए सी.एम. ने कुल 85 घोषणाएं की जिनमें से 31 (37 प्रतिशत) घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं व 32 (38 प्रतिशत) पर काम चल रहा है। वहीं सी.एम. घोषणाओं पर अमल होने के मामले में सोनीपत जिले का हाल सभी जिलों में सबसे खराब रहा है। सोनीपत में सी.एम. ने कुल 281 घोषणाएं की हैं जिनमें से महज 4 (1.43 प्रतिशत) पूरी हो सकी हैं, 40 (14 प्रतिशत) पर काम चल रहा है जबकि 235 (84 प्रतिशत) लंबित पड़ी हैं।
सभी जिलों में सी.एम. घोषणाओं की स्थिति का पूर्ण विवरण
जिला घोषणा पूरी काम प्रगतिपर संभव नहीं स्थगित लंबित कुल
अम्बाला 38 23 1 0 56 118
भिवानी 41 87 2 3 404 537
फरीदाबाद 17 84 3 2 119 225
फतेहाबाद 15 16 1 0 74 106
गुरुग्राम 13 33 2 1 55 104
हिसार 18 31 1 0 246 296
झज्जर 7 17 0 0 95 119
जींद 17 37 4 1 98 157
कैथल 18 30 6 1 55 110
करनाल 28 52 4 0 79 163
कुरुक्षेत्र 12 26 5 1 78 122
मेवात 11 46 3 0 74 134
महेंद्रगढ़ 17 82 4 1 41 145
पलवल 7 29 0 2 88 126
पंचकूला 1 10 2 2 29 44
पानीपत 21 50 3 0 25 99
रेवाड़ी 31 02 2 0 20 85
रोहतक 31 27 1 0 96 155
सिरसा 2 27 3 0 111 143
सोनीपत 4 40 2 0 235 281
यमुनानगर 32 54 0 1 31 118
अन्य जिला स्तर पर 102 0 1 0 15 118
अन्य राज्य स्तर पर 16 8 0 0 16 40
कुल 499 841 50 15 2140 3545