ओ.पी चौटाला की धर्मपत्नी स्नेह लता की हालत नाजुक, मेदांता पहुंचे दुष्यंत और अभय चौटाला

8/11/2019 3:17:36 PM

डेस्कःशिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता चौटाला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें गुरूग्राम मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।' वहीं कुछ समय पहले उनके मृत्यु की अफवाहे सोशल मीडिया पर चल ही थी लेकिन मेदांता अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है । इस संबंध में इनेलो ने ट्विटर पर पुष्टि करते हुए बतया है कि स्नेहलता की हालत नाजुक बनी हुई है। 



पार्टी ने आफिशयल ट्विटर हैडल से ट्वीट किया जिसमें लिखा है 'इनेलो सुप्रीमो चौ औमप्रकाश चौटाला जी की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहलता चौटाला के बारे में चल रही खबर अफवाह है और वे गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पताल में आई सी यू में भर्ती है, हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

उधर दुष्यंत चौटाला औऱ अर्जुन चौटाला के साथ-साथ उनके समर्थक भी मेदांता अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गए है। बहुत जल्द ही स्नेहलता का मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। वहीं मां की सेहत खराब होने खबर सुन अभय चौटाला ने दादरी में होने वाली रैली को स्थगित कर दिया है और वह भी सीधे अस्पताल पहुंच गए है। 


बता दें कि चौटाला और उनके पुत्र अजय चौटाला हरियाणा में जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए थे। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। दोनों पिता-पुत्र फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।


 

Isha