एस.पी. की कार्रवाई: 9 थानों के एस.एच.ओ. इधर से उधर

8/26/2018 11:59:43 AM

सोनीपत(सुनील जिंदल): पुलिस कप्तान प्रतीक्षा गोदारा ने 9 थाना प्रभारी इधर से उधर किए हैं। साथ ही 2 को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके साथ ही रीडर को भी बदल दिया गया है। यहां जारी किए गए आदेश में एस.पी. प्रतीक्षा गोदारा ने सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह को गोहाना सिटी में थाना प्रभारी लगाया है। पुलिस लाइन में तैनात वीरेंद्र सिंह को सिविल लाइन में तैनात किया गया है। 

नवीन कुमार को डी.आई. से मोहाना थाना प्रभारी लगाया गया है। इसी तरह देवेंद्र को गन्नौर से शहर सोनीपत, कुलदीप देशवाल को सिटी गोहाना से राई थाना में तैनात किया गया है। बलराज को पुलिस लाइन से मुरथल थाना, रमेशचंद्र को सिविल लाइन सोनीपत से सदर थाना सोनीपत की कमान सौंपी गई है। कुलदीप को बरोदा थाना से गन्नौर, राजीव को सी.आई.ए. गोहाना से खरखौदा थाना प्रभारी लगाया गया है। अजय कुमार को ट्रैफिक से सी.आई.ए. स्टाफ  गोहाना लगाया गया है, जबकि सदर सोनीपत प्रभारी दलबीर दांगी व मोहाना थाना प्रभारी नीरज को लाइनहाजिर कर दिया गया है। वहीं, ए.एस.आई. राजकुमार को समता चौक गोहाना चौकी प्रभारी से रीडर एस.पी. लगाया गया है।


 

Deepak Paul