एस.वाई.एल. के लिए प्रधानमंत्री आवास पर दस्तक देंगे प्रदेश के वकील: अभय चौटाला(VIDEO)

7/30/2018 11:52:02 AM

सोनीपत(ब्यूरो): विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एस.वाई.एल. पर प्रदेश व केंद्र सरकार की नीयत साफ  नहीं है। इनैलो ने तय किया है कि आंदोलन के अगले चरण में 8 अगस्त को प्रदेशभर के वकील दिल्ली में वोट क्लब या जंतर-मंतर पर एकत्रित होंगे। इसके बाद वकील साथी प्रधानमंत्री आवास पर दस्तक देंगे ताकि पी.एम. इस मामले में दखल दें और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर पी.एम. ने भी इसमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो 18 अगस्त को अगले चरण में हरियाणा बंद किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आऊट स्टेट कोटा मामले में हरियाणा को बाहर करने के फैसले का इनैलो विरोध करती है और इस मुद्दे को इनैलो विधानसभा के मानसून सत्र में रखेगी। अभय चौटाला जिला बार हाल में इनैलो लीगल सैल की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 नवम्बर, 2016 को सर्वोच्च अदालत ने हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बावजूद प्रदेश की सरकार ने नहर के निर्माण को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई।
 

Rakhi Yadav