Exclusive Interview: विज के मुख्यमंत्री निवास पर मिलने की बात का भी सैनी ने किया समर्थन, पढ़िए क्या बोले

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 06:22 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में सुबह से जारी मतदान के बीच नेताओं की ओर से दावे के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी इसी कड़ी में नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया। कुरुक्षेत्र जिले की अपनी लाडवा विधानसभा में चुनावी गतिविधियों का जायजा लेने पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हमने खास बातचीत की। प्रस्तुत है खास बातचीत के प्रमुख अंश:

सवालः-लाडवा आपने नई कर्मभूमि चुनी हैं।
जवाबः-
नई कर्मभूमि नहीं है। इसी जिले कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं और यहां के लोगों ने बीजेपी के निशान पर जिताकर संसद में भेजा था। अब भी अपनी उसी भूमि पर हूं

सवालः-कैसे चुनाव परिणाम आते नजर आ रहे हैं।
जवाबः-
सरकार आ रही है, बड़े बहुमत के साथ। एक तरफा सरकार बीजेपी की है।

सवालः-यदि कांग्रेस की चर्चा की जाए, कुमारी सैलजा की पीड़ा की चर्चा की जाए तो सारे घटनाक्रम को आप कैसे देखते हैं।
जवाबः
-देखिए उसके साथ अन्याय हुआ है। वह जहां है, वह पार्टी के अंदर है, हमें उससे कोई मतलब नहीं है। परंतु कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस में जिस भी दलित और बीसी समाज नेता ने ऊपर उबरने की कोशिश की, उसे कुचलने का काम किया है। कांग्रेस की मंशा है कि वह वोट लेकर इन लोगों का शोषण करते रहे। वह उसी आधार पर राज करते रहे हैं, लेकिन अब इनका (कांग्रेस का) ना झूठ चलेगा, ना लूट और ना झांसा चलने वाला। हरियाणा में तीसरी बार इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

सवालः-भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा की राहुल और प्रियंका गांधी अलग-अलग तरीके से हर मंच से तारीफ करते दिखाई दिए। बवानीखेड़ा में प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता पूरा तप कर बनता है। नेता बनने की पूरी क्वालिटी दीपेंद्र हुड्डा में है।
जवाबः
-बिल्कुल हैं, सारी क्वालिटी है उसमें, भ्रष्टाचार की कितनी हदें पार की सब पता है। पर्ची-खर्ची से युवाओं को रोजगार मिलता था, क्वालिटी है। किसानों को फसल बचने में दिक्कत आती थी, यह क्वालिटी कांग्रेस में है। लाइन में खड़े होकर सिलेंडर मिलता था, यह क्वालिटी कांग्रेस में है। बिजली नहीं आती थी और रात में मच्छर काटते थे, ये क्वालिटी कांग्रेस में है। 

सवालः-जलेबी से क्या तात्पर्य है
जवाबः-
देखिए इसे यहीं नहीं पता कि जलेबी क्या है, कह रहा था कि जलेबी की फैक्ट्री लगाएंगे और दीपेंद्र हुड्डा वहां बैठे हंस रहे थे। हमारे यहां कईं प्रकार की जलेबी होती है। उसे (राहुल गांधी) को हमारी संस्कृति की ही पहचान नहीं है। हमें गर्व है गोहाना पर हमारी ऐसी जलेबी है।राहुल को यह पता नहीं कि जलेबी कारखाने में नही बनती।

सवालः-जो नशे के कारोबार की खबरें आ रही है, जो चर्चाएं आ रही है,क्या कहेंगे।
जवाबः-
नशे के ऊपर वह (राहुल गांधी)कोई बात नहीं करता कि हुड्डा साहब के बेटे और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के साथ उसकी फोटो है, जो 5 हजार करोड़ रुपए की ड्रग के साथ पकड़ा गया। उसकी चर्चा नहीं करेगी, उसकी चर्चा यह करेंगे भी नहीं। कांग्रेस पार्टी का सीधा आ गया कि युवाओं को नशे में धकेलने का काम कर रही है। उस पर कोई सवाल नहीं है, उसके मुंह पर बस ताला लग जाएगा।

सवालः-भूपेंद्र हुड्डा और उनके समर्थक अगली सरकार कांग्रेस की होने के साथ ही भूपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं।
जवाबः-
सपने देखने में कोई हर्ज नहीं है। इन लोगों ने मध्य प्रदेश में भी सपना देखा था। छत्तीसगढ़ में तो यह लोग कहते थे कि किसी और दल की सरकार बन ही नहीं सकती। यह सब इनके झूठ का पुलिंदा है। हिमाचल और कर्नाटक की सच्चाई सबके सामने आ गई है। अब लोग समझ चुके हैं। इनका (कांग्रेस) का एक गुब्बारा है और उसमें जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद है, यह गुब्बारा अब फट जाएगा। 

सवालः-अशोक तंवर को क्या हुआ कि एक दम भाग गए ?
जवाबः-
अशोक तंवर के पैर में चक्कर है, वह एक जगह रुकता नहीं. वह घुम रहा है, भाग रहा है। अभी ओर भागेगा अभी और कईं जगह जाएगा।

सवालः- इसमें उनके साले माकन साहब की भूमिका रही ?
जवाबः-
देखिए, क्योंकि वह टिक कर नहीं बैठ सकता। वह सारी जगह घूम रहा है, जब सारी जगह कोई व्यक्ति घूमता है तो उसका कोई वाली वारिस नहीं होता। भगवान भी नहीं होता।

सवालः-सैनी साहब कितनी सीट पर जीत का दावा करते हैं ?
जवाबः-
मैं कह रहा हूं एक तरफा सरकार बन रही है। वड़े दावे के साथ में कह रहा हूं और 8 तारीख को मुहर लग जाएगी।

सवालः-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सार्वजनिक मंचों से आपकी खुली तारीफ की। आप खुद भी मंच पर मौजूद थे। इसे आशीर्वाद मानते है या क्या मानते हैं ?
जवाबः-
मोदी जी हमारे विश्वस्तरीय नेता है। उन्होंने भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। हमें ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व है। यह मेरी नहीं बल्कि पूरे हरियाणा की प्रशंसा है। हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों की प्रशंसा वह करके गए हैं। मोदी जी ने एक बात और कहीं है कि डबल इंजन की सरकार मिलकर तीव्र गति से प्रदेश का विकास करेगी। कांग्रेस का पंजा विकास नहीं कर सकता, वह केवल भ्रष्टाचार कर सकता है। विकास फुल ही कर सकता है। गारंटी भी मोदी की है, कमल के फुल की है। राहुल की गारंटी नहीं है ना कांग्रेस की गारंटी नहीं है। ना विश्वास करता है कोई, हुड्डा तो बहुत दूर की बात है। 

सवालः-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रोड शो का क्या असर पड़ा।
जवाबः-
कहां हुए, कोई रैली तक नहीं हुई उनकी। यह लोग तो आने के लिए भी तैयार नहीं थे। यह तो रोड शो जब आने के लिए तैयार नहीं थे, क्या करते लोग ही रिस्पांस नहीं कर रहे थे। राहुल गांधी की भी हवा निकल गई है।

सवालः-अक्टूबर की मतगणना को लेकर क्या दावा
जवाबः-
बड़े बहुमत के साथ एक तरफा भाजपा की सरकार बन रही है।

सवालः-अनिल विज ने भी यहीं कहा है कि यदि पार्टी नेतृत्व चाहेगा तो मुख्यमंत्री निवास पर अगली मुलाकात होगी।
जवाबः-
बिल्कुल बहुत अच्छी बात उन्होंने कही है। उन्होंने कही है तो अच्छी बात है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static