लोसुपा व अकाली दल का हो सकता है गठबंधन: सैनी, भाजपा के 75 पार के नारे को बताया सही

9/30/2019 1:33:46 PM

झज्जर(प्रवीण धनखड़): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि मौजूदा विस चुनाव हरियाणा में लोसपा व अकाली दल मिलकर लड़ सकते हैं। इसके साथ ही सैनी ने भाजपा के 75 पार के नारे को भी सही बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि इस चुनाव में उनकी या तो सात सीटें आने वाली है या फिर पांच, इसलिए वह दोनों को मिलाकर ही 75 पार का नारा दे रही है।

रविवार को झज्जर हलके के गांव बहू में एक रैली को सम्बोधित करने के बाद सैनी ने कहा कि अकाली दल के अलावा राष्ट्रीय जनता पार्टी में कई किसान संगठन उनके सम्पर्क में है। उम्मीद यही है कि अल्प अवधि में ही सारी बातें तय हो जाएंगी और वह भाजपा का विकल्प इस विस चुनाव में बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि वह निहित स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Shivam