World Wrestling Championship: साजन ने कांस्य जीत रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में देश को दिलाया पहला पदक

10/20/2022 11:40:38 AM

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के कासंडी गांव के लाडले साजन भनवाला ने इतिहास रचते हुए स्पेन में आयोजित हो रही अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन में देश को पहला पदक दिलाया है। उन्होंने देश को कांस्य पदक दिलाया।

बता दें कि साजन सोनीपत के कासंडी गांव के रहने वाले हैं। पिता महिपाल किसान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा सुदृढ़ नहीं है। बेटे की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।  

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि स्पेन में 17 से 23 अक्तूबर तक आयोजित हो रही अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 77 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान साजन ने देश को कांस्य पदक दिलाया है। वह देश के पहले पहलवान हैं जिन्होंने प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन वर्ग में देश को पदक दिलाया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana