किसानों के पासपोर्ट रद्द करने के बयान पर भड़के राज्यसभा MP साकेत गोखले, SP को लिखा DO LETTER

3/1/2024 1:45:39 PM

हरियाणा डेस्क: अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं, इस बीच कुछ किसानों द्वारा उपद्रव मचाया गया था। जिसकी पहचान कर अंबाला पुलिस के DSP जोगिंदर सिंह ने कहा कि इन किसानों के पासपोर्ट और वीजा रद्द कर दिए जाएंगे। जिस पर राज्यसभा सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले भड़के दिखाई दे रहे हैं।

राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने अंबाला पुलिस के SP को इसे लेकर डीओ पत्र लिखा है। गोखले SP अंबाला से पूछा है कि पासपोर्ट अधिनियम के किस प्रावधान के तहत पुलिस आंदोलनकारी किसानों के पासपोर्ट व वीजा रद्द करने की कार्रवाई कर रही है ? गोखले ने ट्वीटर पर भी लेटर की कॉपी और DSP जोगिंदर शर्मा के बयान डाला है।

 

उन्होंने लिखा कि पुलिस क्या सीधे विदेशी उच्चायोग से संपर्क कर रही है। जिसमें बिना विदेश मंत्रालय का सहयोग नहीं लिया जा रहा है। पुलिस ने कितने आंदोलनकारी किसान चिन्हित  किया हैं। कितनों पर FIR किस प्रावधान के तहत दर्ज की गई है। राज्यसभा सदस्य ने पांच दिन के भीतर यह जानकारी मांगी है।

उपद्रव मचाने वाला के वीजा और पासपोर्ट होंगे रद्द !

बता दें कि हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से हजारों किसान धरने पर बैठे हैं। पिछले कई दिनों में किसान दिल्ली कूच के लिए 3 बार संघर्ष कर चुके हैं, जिसमें कई किसान घायल भी हुए हैं। पुलिस किसान आंदोलन में उपद्रव मचाने वालों की ड्रोन से वीडियो ग्राफी कर पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने उपद्रव मचाने वाला के वीजा और पासपोर्ट रद्द करने की चेतावनी दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana