सोशल मीडिया से दूरी और 4 साल की तपस्या: पलवल के सक्षम शर्मा ने UPSC में गाड़े झंडे, मिली 155वीं रैंक
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 05:29 PM (IST)
पलवल(दिनेश): पलवल के सक्षम शर्मा ने यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 155 हासिल कर आईपीएस पद अपने लिए कंफर्म कर लिया है हालांकि सक्षम शर्मा इंडियन सिविल सर्विस में
जाना चाहता था। सक्षम शर्मा की यह उपलब्धि पर उसके माता-पिता, नाना- मामा तथा अन्य रिश्तेदार बेहद खुश हैं। और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सक्षम के यूपीएससी क्लियर करने के बाद परिवार के लोगों ने सक्षम का मुंह मीठा कराया और लड्डू खिलाया। पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर रहे सक्षम शर्मा का यूपीएससी में यह चौथा प्रयास था तब जाकर यह रैंक हासिल हुई है।
खुशी के इस माहौल में सक्षम शर्मा तथा उसके परिवार के लोगों ने बताया कि सक्षम स्कूल टाइम से बहुत मेहनती था। शुरू से ही उसका लक्ष्य भारतीय सिविल सेवा में जाना था। जिसके लिए उसने नाइंथ क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक फरीदाबाद स्थित माडर्न डीपीएस स्कूल से पास आउट किया। उसके बाद नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी शरू कर दी। सक्षम का कहना है कि इससे पहले भी वह तीन प्रयास कर चुका था लेकिन अलग-अलग स्टेज पर वह एग्जाम क्लियर नहीं कर पाया लेकिन इस बार उसने 125 भी रैंक हासिल कर यूपीएससी क्रैक किया है जिसके कारण उसे आईपीएस रैंक मिलना स्वाभाविक है। जो रेंक मिला है उसे स्वीकार किया है। सक्षम का कहना है कि जो युवा अपना कैरियर बनाना चाहता है वह व्यसनों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रहे तो अच्छा है।
वहीं सक्षम की माता जी मीनू गौड़ तथा पिता ऋषि कुमार शर्मा एवं मामा राजेश शर्मा और नाना एमएल गौड़ आदि सक्षम शर्मा की सफलता पर बेहद खुश है उन्होंने यही बताया कि सक्षम नहीं इसके लिए बहुत मेहनत की है। आपको बता दे वर्ष 2018 में सक्षम के मामा राहुल गॉड ने भी यूपीएससी क्रैक करने के बाद डिफेंस की सेवा में जाना स्वीकार किया था। अभी वह हैदराबाद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।