Sakshi Malik के गांव में गंभीर जलसंकट, 25 दिनों से नहीं आ रहा पीने का पानी

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 04:44 PM (IST)

महम (कपिल शर्मा) : महम में साक्षी मलिक के गांव में आज महिलाओं ने पानी की किल्लत से परेशान होकर प्रदर्शन किया। घटना चौबीसी के सबसे बड़े गांव मोखरा की है। गांव में 25 दिन से पीने के पानी की सप्लाई नहीं आई है, जिसको लेकर आज महिलाओं ने गांव के जलघर में प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 

महिलाओं ने बताया कि नहर में तीन दिन पहले पानी आ चुका है लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से जलघर तक पानी नहीं पहुंच पाया। कल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन आज भी कर्मचारी जलघर से नदारद रहे। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि कर्मचारी काम नहीं करते। उन्होंने कर्मचारियों पर गम्भीर आरोप लगाए। महिलाओं ने कहा कि कर्मचारी जलघर में गलत काम करते हैं और बदचलन महिलाओं को रखते हैं। महिलाओं ने सरकार व प्रशासन से जलघर में पानी पहुंचाकर गांव पीने के पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जाए और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static