हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन बने संदीप जोशी

7/4/2019 12:55:46 PM

चंडीगढ़ (ब्यूरो):  हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा के नए चेयरमैन की नियुक्ती हो गई है। इस बार ये पद भाजपा प्रदेश के महामंत्री संदीप जोशी को मिला है। संदीप जोशी साढ़े 4 साल से भाजपा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे है। हाऊसिंग बोर्ड चेयरमैन बनने पर संदीप जोशी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताया है। 

बता दें कि संदीप जोशी के मूलतः चरखीदादरी निवासी है पर उनक स्थायी निवास सूरजकुंड, फरीदाबाद में है। संदीप जोशी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रमेश जोशी के बेटे है। उऩकी शिक्षा की बात की जाए तो वह बीए, एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। संदीप भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश सचिव का भी दायित्व निभा चुके हैं। 

Isha