संदीप सिंह ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को दी बधाई

7/25/2021 2:27:11 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद): कुरुक्षेत्र में राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से भी कम नहीं हैं। आज महिलाएं हर फील्ड में आगे हैं और एक महिला ने देश की झोली में पदक लाकर भारत का नाम रोशन कर दिया है।

संदीप सिंह ने कहा कि आज बेशक देश कोरोना से जूझ रहा हो, मगर हमारे खिलाड़ी दिन रात मेहनत करके भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलो इंडिया खेल भी फरवरी में करवाए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पहली बार हरियाणा भर के सभी गुरु यानी कि खेलों के गुरुओं को सम्मानित किया गया है। चाहे उसमें द्रोणाचार्य अवार्डी गुरु हो या ओलंपिक में जिस कोच ने हरियाणा का नाम रोशन किया है। पहली बार हरियाणा प्रदेश में उन खेल के गुरु को गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित किया। आज प्रदेश भर में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। वन महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।

जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले खेल मंत्री संदीप सिंह ने ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट पर एक पौधा भी लगाया और उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी हुई थी और इसी को देखते हुए अब हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जा रहे हैं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar