संदीप सिंह की सख्ती: डिपो संचालक और निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के दिए आदेश

12/15/2021 8:05:01 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने आज यमुनानगर में कड़ी कार्रवाई करते हुए एक डिपो संचालक और निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का आदेश दे दिया है। खेलमंत्री संदीप सिंह यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान खेल मंत्री संदीप सिंह ने कई अधिकारियों की क्लास भी लगाई। वहीं खेल नीति के बदलाव पर बोलते हुए संदीप सिंह ने कहा कि जब तक खिलाड़ी खेलना चाहता है, तब तक खेल सकता है। खिलाड़ी की पीएचडी उसका खेल ही है।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में खेल मंत्री ने कई लोगों की समस्या पर विचार करते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समस्या का हल करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि इस मीटिंग में दो लोग ऐसे थे, जिनकी शिकायत पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया। मंत्री के पास पहुंचे शिकायतकर्ता ने एक डिपो संचालक के खिलाफ शिकायत की। वहीं एक लड़की ने निजी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी।

लड़की ने बताया कि उसको पथरी थी, लेकिन डॉक्टर ने उसका गलत इलाज करते हुए नस काट दी, जिसके बाद उसे चंडीगढ़ में इलाज कराना पड़ा और उसका छह लाख से अधिक खर्च हो गया। मंत्री ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को इस डॉक्टर की जांच करने के आदेश दिए और कहा कि लड़की के इलाज के पैसे रिकवरी कर उसे वापस दिलवाए जाएं। साथ ही यह आदेश दिया कि अगर मामले में डाक्टर की बड़ी लापरवाही है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam