इंडोनेशिया में भारतीय बाल बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करेगी संगीता

3/12/2018 9:08:52 AM

कैथल(ब्यूरो): कुमारी संगीता इंडोनेशिया मे हाने वाली प्रतियोगिता मे भारतीय बाल बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करेगी। हरियाणा बाल बैडमिंटन संघ महासचिव सुखबीर चहल ने बताया की बाल बैडमिंटन की टैस्ट सीरीज के लिए भारतीय बाल बैडमिंटन टीम का चयन हुआ है। खिलाड़ी कुमारी संगीता के चयन से परिजनों व प्रदेश के खिलाडिय़ों में उत्साह है। 

कुमारी संगीता ने बताया कि सीरीज में खेलने के लिए कई साल से तैयारियां कर रही थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं है। यह प्रतियोगिता 16 से 22 मार्च तक होगी। इस प्रतियोगिता के लिए विकास पुरी स्टेडियम दिल्ली मे बाल बैडमिंटन फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रदेश की संगीता का चयन किया है। संघ के प्रधान अशोक गोयल ने बताया कि इस खिलाड़ी की उपलब्धियों से हरियाणा बाल बैडमिंटन संघ गौरवान्वित हुई हैं।