जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क बांटे जाएंगे सैनेटरी पैड

2/12/2018 2:57:30 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): 13 फरवरी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे पिंकिश फाउंडेशन की ब्रांच यमुनानगर वर्चयू द्वारा जी.एन.जी. कालेज के बाहर परिसर में सैनेटरी पैड के कलैक्शन हेतु एक कैम्प आयोजित किया जा रहा है। कैम्प का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सैनेटरी पैड की जरूरत पङऩे पर कमी न हो जो महिलाएं इन्हें खरीदने में असमर्थ है।

कैम्प में जमा किए जाने वाले पैड जरूरतमंद महिलाओं में संस्था द्वारा नि:शुल्क बांट दिए जाएंगे। शहरवासियों से अपील की जाती है कि महिलाओं के प्रति हो रहे इस सामाजिक कार्य में सैनेटरी पैड डोनेट कर या आर्थिक रूप से भी आगे आकर अपना सहयोग देने की कृपा करें। कैम्प यमुनानगर शाखा की नेता गौरक्ष गेरा, ममता शर्मा, पूजा मोंगा, तथा हिमानी शर्मा के निरीक्षण में अन्य महिला सदस्याओं की टीम द्वारा आयोजित होगा।

संस्था की मार्गदर्शिका नीरा दीवान ने बताया कि महिलाओं के प्रति संवेदनशील कदम बढ़ाते हुए संस्था समाज को जागरूक करती रहेगी। पिंकिश फाउंडेशन पूर्ण रूप से सवा लाख से भी अधिक महिलाओं का समूह है। संस्था देश के अन्य 50 से भी अधिक शहरों में महिलाओं एवं बच्चियों को सशक्त करने के लिए सामाजिक तथा आर्थिक रूप से विकास कार्यों में आगे आकर मदद करती है। गौरतलब है पिछले कुछ महीनों में संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण सैमीनार आयोजित किया गया।