नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के सफाई कर्मचारी आज हड़ताल पर, जानिए वजह

8/27/2021 11:57:09 AM

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़ ): आज प्रदेश भर के नगर पालिका नगर परिषद और नगर निगमों में काम करने वाले सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर हैं।  कर्मचारियों का कहना है कि सरकार पूर्व में किए गए फैसले लागू नहीं कर रही। जिसके चलते कर्मचारी बेहद खफा हैं।

कर्मचारियों में सरकार को  चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बहादुरगढ़ में आज भी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर भर में प्रदर्शन किया और नगर परिषद के कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेता राजपाल का कहना है कि सरकार ने पूर्व में लागू किए गए फैसलों को लागू नहीं किया। इसलिए कर्मचारी बेहद खफा हैं। कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग पिछले समय से करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं रिस्क अलाउंस और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी हैं।

सरकार से सभी मांगों पर सहमति भी बन चुकी है। लेकिन सरकार के अधिकारी लिखित में आदेश जारी नहीं कर रहे। जिसकी वजह से कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

 


 

Content Writer

Isha