सीएम मनोहर की मौजूदगी में करनाल से प्रत्याशी संजय भाटिया ने नामांकन भरा

4/20/2019 5:45:44 PM

करनाल (केसी आर्य): लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों के भरने का  दौर जारी है। इसी कड़ी में करनाल में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संजय भाटिया ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ परिवहन मंत्री कृष्ण पवार व खाद्य आपूति मंत्री कर्णदेव कंबोज उनके साथ में मौजूद रहे। वहीं इससे पहले करनाल के रामलीला भवन में भाजपा की तरफ से नामांकन सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की देश की जनता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहती और देश की जनता आज मंथन कर रही है। उनके तीन विषय है देश सुरक्षा विकास और खुशहाली और तीनों को भाजपा ने पूरा करने की जिम्मेदारी ली है। मुख्यमंत्री ने मंच से देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू पर भी कश्मीर के मुद्दे पर लगाई गए धारा 370 पर कहा कि जम्मू कश्मीर का जो भी विषय है यह सब उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिया गया है।



उन्होंने कहा कि जब हैदराबाद जूनागढ़ जम्मू कश्मीर तीनों रियासतें किसी भी देश के साथ मिलना नहीं चाहती थी। तब उन्हें समझाने की कोशिश की गई और सरदार पटेल ने हैदराबाद और जूनागढ़ को समझाकर साथ देश के मिला लिया। लेकिन जब की शर्म की बात यह थी कि जवाहरलाल नेहरू जम्मू कश्मीर को देश के साथ नहीं जोड़ पाए और धारा 370 लगा दी जिस कारण वहां कुछ नेता कुछ लोग अलग प्रधानमंत्री बनाने की बात करते हैं।

kamal