संजय भाटिया ने देश में बनाया जीत का रिकार्ड

5/24/2019 8:28:56 AM

पानीपत: करनाल संसदीय सीट से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने जीत के अंतर का पूरे देश में रिकार्ड कायम किया है। संजय भाटिया ने 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से बढ़त बनाई है। संजय भाटिया को 9 लाख 11 हजार 594 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने 2 लाख 55 हजार 452 वोट प्राप्त किए। यह पूरे देश में एक रिकार्ड है।

kamal